सफ़लता बोरिंग होती है

 Network Marketing Knowledge

"नेटवर्क मार्केटिंग ज्ञान में वितरकों या ग्राहकों के नेटवर्क को बनाने और प्रबंधित करने के लिए रणनीतियों और तकनीकों को शामिल किया जाता है"

        किसी भी चीज में भारी सफलता हासिल करने का केवल एक ही मार्ग है-उसमें सफलता के लिए अनिवार्य मूल गतिविधियों को पहचानें और फिर उन गतिविधियों को जोश से हर दिन करने में जुट जाए |सफलता में महारत की जरूरत होती है | महारत निरंतरता से आती है | और निरंतरता वही चीज़ें बार-बार करने से आती है |

सफ़लता बोरिंग होती है - Network Marketing knowledge

      समस्या यहीं शुरू होती है | वही चीज बार-बार करना ज्यादातर लोगों के लिए बोरिंग हो जाता है,इसलिए यहीं पर वो फिसल जाते है| वे सही गतिविधियों से शुरू करते है, कुछ समय तक सही चीज़ें करते है, लेकिन फिर वे बोर्ड हो जाते है और चीजों को करने के अलग तरीकों या विविधता की तलाश करते है | मैं नए विचारों के साथ प्रयोग करने के खिलाफ नहीं हूँ, लेकिन इंसान को वे मूल गतिविधियों कभी नहीं छोड़नी चाहिए, जो सफलता के लिए अनिवार्य हैं |

      

     मार्शल आर्ट जगत की जिवित किंवदंती ब्रूस ली ने कहा था - "मैं उस इंसान से नहीं डरता, जिसने 10,000 अलग-अलग किक्स का एक बार अभ्यास किया है ;मैं तो उस इंसान से डरता हूँ, जिसने एक किक का 10,000 बार अभ्यास किया है |"

        

       किसी भी कौशल में सफलता और महारत हासिल करने के लिए आवश्यक मुख्य गतिविधियों को पहचानें और उन्हें हर दिन बार-बार करने में व्यस्त हो जाएँ|


   महारथी इसी तरह बनते हैं |

60 Minute me Network Marketing - Deepak Bajaj

Buy Now - Click Here

No comments

Powered by Blogger.